महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को छत्तीसगढ़ नहीं देगा नौकरी;

महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों को छत्तीसगढ़ नहीं देगा नौकरी;

महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ अपराध करने वालों की अब खेर नहीं। प्रदेश में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने लगाने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा ऐलान किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि महिलाओं के साथ अपराध करने के आरोपियों को राज्य में सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी। इसमें बलात्कार, छेड़छाड़ और महिलाओं के खिलाफ अन्य अपराध शामिल हैं। छत्तीसगढ़ से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहले ही ये ऐलान कर दिया था।मुख्यमंत्री बघेल ने राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनकी अस्मिता बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने फैसला किया है कि बालिकाओं और महिलाओं के साथ छेड़छाड़, रेप या अन्य अपराध करने वाले वाले आरोपियों को सरकारी नौकरियों नहीं दी जाएगी। छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है, ऐसे में कानून-व्यवस्था के मुद्दे की दृष्टि से इस योजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *