महिलाओं के मान-सम्मान की बात युवा साथी ने कही, उनके सम्मान और अस्मिता के लिए हमने निर्णय लिया और महिलाओं से छेड़छाड़ करने के दोषियों को शासकीय नौकरी से प्रतिबंधित किया।
पूरे प्रदेश में 33 नए महाविद्यालय खोले गए, 02 नए विश्वविद्यालय खोले, 04 मेडिकल कॉलेज खोले और 04 स्वीकृत किए गए हैं।
छत्तीसगढ़िया ओलंपिक की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ एवं कुश्ती के खेल में 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया जाएगा, यह प्रावधान इसी वर्ष से लागू होगा।
हमने 36 आईटीआई के उन्नयन के लिए टाटाटेक्नोलॉजिस से एमओयू किया। दुनिया में जो डिमांड है, वही ट्रेड आईटीआई में होंगे।
हमने युवाओं को सरकारी नौकरी दी। व्यापम, लोक सेवा आयोग, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनियों तथा स्वामी आत्मानंद स्कूलों में हुई भर्ती से 42 हजार से ज्यादा युवाओं को नौकरी मिली है।
हमने प्रतियोगी परीक्षाओं के परीक्षा शुल्क माफ करने का फैसला लिया। जिससे 22 लाख से अधिक युवाओं की करीब 33 करोड़ रुपए की फीस माफ हुई है।
हमारी प्राथमिकता युवाओं को रोजगार देने की है। हमारी सरकार लगातार सभी वर्ग के लोगों के हित में कार्य कर रही है।
बलरामपुर के वाड्रफनगर स्थित रानी दुर्गावती महाविद्यालय की अनुराधा कुशवाहा ने कहा कि मैं भविष्य में शिक्षिका बनना चाहती हूं। जिले में बी एड कॉलेज नहीं है।
इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा सम्भाग के सभी जिलों में बी एड कॉलेज खोला जाएगा।
बलरामपुर जिला के शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर के छात्र मेघनाथ भवन ने मुख्यमंत्री को जिले में महाविद्यालय शुरू करने के लिए धन्यवाद दिया।
मेघनाथ ने मुख्यमंत्री से महाविद्यालय में अतिरिक्त भवन एवं भौतिक शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, राजनीतिक शास्त्र, विज्ञान विषय हेतु स्नातकोत्तर की कक्षाएं प्रारंभ करने की मांग की।
मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय भवन में 5 नए कमरे के निर्माण कराने की बात कही साथ ही अगले सत्र से महाविद्यालय में भौतिक शास्त्र, वनस्पति शास्त्र, जैसे नए संकाय शुरू करने की बात कही।