ट्रेन में गैस सिलेंडर फटने से 10 की मौत;

ट्रेन में गैस सिलेंडर फटने से 10 की मौत;

तमिलनाडु में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मदुरै रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी देते हुए मदुरै में रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के टूरिस्ट कोच में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में 25 लोग घायल हो गए है, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।अधिकारियों के मुताबिक, सुबह करीब 5.15 बजे आग लगने की सूचना मिली। इस दौरान ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर ठहरी हुई थी। बताया जा रहा है कि ट्रेन में गैस सिलेंडर फटने से यह आग लगी है।रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी। रेलवे के अनुसार कुछ पैसेंजर अवैध तरीके से गैस सिलेंडर लेकर कोच में घुस गये थे। रेलवे ने मरने वाले लोगों के परिजनों को 10-10 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है। मदुरै जंक्शन आग को लेकर रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर 9360552608 और 8015681915 जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *