नूंह में एक फिर इंटरनेट-SMS पर रोक:बृजमंडल यात्रा के ऐलान पर एक्शन;

नूंह में एक फिर इंटरनेट-SMS पर रोक:बृजमंडल यात्रा के ऐलान पर एक्शन;

हरियाणा के नूंह जिले में एक बार फिर इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन की तरीफ से एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया गया है। हरियाणा सरकार ने शनिवार को नूंह जिले में 28 अगस्त तक मोबाइल इंटरनेट और ‘बल्क एसएमएस’ सेवा को बंद करने का आदेश दिया जहां पिछले महीने सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। सरकार ने हिंदू संगठनों के एक बार फिर ‘शोभा यात्रा’ निकालने के आह्वान के मद्देनजर यह निर्णय लिया है। आपकोे बता दें कि इससे पहले 31 जुलाई को नूंह में दो समुदायों के बीच हुई झड़प के बाद नूंह प्रशासन ने इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं को निलंबित कर दिया था।हरियाणा सरकार ने सोमवार को आयोजित होने जा रही यात्रा से पहले यह आदेशा जारी किया है ताकि इस दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाए जाने पर रोक लगाई जा सके। इसके चलते नूंह के डिप्टी कमिश्नर ने कल गृह विभाग को पत्र लिखकर नूंह में इंटरनेट सेवा और बल्क मैसेज बंद करने की सिफारिश की थी, जिसके बाद आज हरियाणा के होम सेक्रेटरी द्वारा 26 अगस्त से 28 अगस्त तक इंटरनेट सेवा बंद करने के आदेश जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *