ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी क्षेत्र में स्थित तिवी द्वीप में रविवार सुबह एक एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। हादसा ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी क्षेत्र डार्विन के पास हुआ और इसमें 23 अमेरिकी नौसैनिक सवार थे। इस हादसे में तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत हो गई। वहीं, 12 अन्य घायल हो गए। बताया गया है कि यह सैनिक एक ट्रेनिंग ड्रिल में हिस्सा ले रहे थे।ऑस्ट्रेलियाई रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह घटना रविवार की सुबह मेलविले द्वीप पर एक्सरसाइज प्रीडेटर्स रन 2023 के दौरान हुई। जिस विमान क्रैश में सैनिकों की जान गई है, वह बोइंग एमवी-22बी ऑस्प्रे टिल्ट-रोटर एयरक्राफ्ट है। इसमें 23 अमेरिकी सैन्यकर्मी सवार थे, जो कि डार्विन में तैनात हैं और ऑस्ट्रेलिया और फिलीपींस के सैनिकों के साथ ड्रिल्स में हिस्सा ले रहे थे। सुबह करीब 9.30 बजे ड्रिल के दौरान ही उनका एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया।