आज विपक्षी गठबंधन INDIA की दो दिवसीय बैठक का पहला दिन है। बैठक के पहले दिन मुंबई पहुंचे कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने अडानी मामले को लेकर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल ने कुछ विदेशी अख़बारों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि ‘दो बड़े अंतराष्ट्रीय अखबारों ने बड़े सवाल खड़े किए हैं, जिससे देश की छवि की छवि और निवेश पर असर पड़ा है।’ आगे राहुल गांधी ने यह भी आरोप लगाते हुए कहा ‘पीएम मोदी के एक करीबी ने बिलियन डॉलर का इस्तेमाल शेयर के लिए किया। ऐसे में सवाल उठता है कि यह पैसा किसका है? अडानी का या फिर और किसी का? सेबी की जांच हुई, लेकिन अडानी को क्लीन चिट दे दी गई। इससे बहुत साफ है कि कुछ गड़बड़ है। इसकी भी जांच होनी चाहिए है।’