National Stock Exchange के Nifty ने आज सोमवार को इतिहास रच दिया है। आज पहली बार निफ्टी ने 20 हजार का आंकड़ा पार कर लिया है। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे निफ्टी में 185.45 अंकों की बढ़त आई और उसने 20,005.40 के आंकड़े को छू लिया। अडाणी पोर्ट, अडाणी एंटरप्राइजेज, एक्सिस बैंक, पावर ग्रिड और अपोलो हॉस्पिटल जैसे शेयरों में आज तेजी देखि गयी। सितंबर के तीसरे हफ्ते का पहला दिन इन्वेस्टर्स के चेहरे पर खुशी लाया। निफ्टी ने मार्च 2023 से अबतक 15 परसेंट का इजाफा दर्ज किया है। आज अपने शीर्षतम स्तर तक पहुंचने के बाद कारोबार के दौरान आखिरी कुछ मिनटों में इसमें थोड़ी गिरावट भी देखने को मिली जिस कारण से निफ्टी 20 हजार से नीचे बंद हुआ। सोमवार का कारोबार समाप्त होने तक निफ्टी 176.40 अंकों की बढ़त के साथ 19,996.35 के स्तर पर बंद हुआ।