भारत में आज बारिश का रेड अलर्ट;

भारत में आज बारिश का रेड अलर्ट;

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तांडव मचाने के बाद अब लौटता हुआ मानसून उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड में तबाही का अलर्ट दे रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में यलो और रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटों के दौरान, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्य प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक और केरल में भारी बारिश होने का अनुमान है।उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण अब तक 19 मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया गया है। कई जिलों में रेड अलर्ट है। मौसम विभाग ने 17 सितंबर का इसी तरह बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। 11 सितंबर को सामान्य से 398 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि 13 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश और 13 से 15 सितंबर तक उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट है।

मौसम विभाग ने बताया है कि बिहार में 15 सिंतबर को हल्की,मध्यम से व्यापक वर्षा के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना हे। इसके साथ 13-15 सितंबर के दौरान झारखंड में बिजली गिरने के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *