गुजरात के गोधरा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक मेमू ट्रेन में अचानक आग लग गई। जब ट्रेन यात्रियों को उतारने के लिए जेकोट रेलवे स्टेशन पहुंची तभी ट्रेन के इंजन में आग लगी और तेजी से इसकी लपटें दो बोगियों तक फैल गई। अचानक लगी आग जो देख घटनास्थल पर चीख-पुकार और भगदड़ जैसा माहौल हो गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में किसी की जान जाने कि खबर नहीं है। अच्छी बात ये रही की आग सबसे पहले आखिरी डिब्बे में लगी इस वजह से बाकी के डिब्बे बच गए और ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित वहां से निकल पाए। मौके पर फायर विभाग की टीम पहुंच गई है और आग पर काबू पा लिया गया है। यह लोकल ट्रेन दाहोद से गोधरा की तरफ जा रही थी।