भारतीय सेना ने मार गिराए तीन आतंकी;

भारतीय सेना ने मार गिराए तीन आतंकी;

भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से बड़ी खबर आ रही है। भारतीय सेना ने तीन पाकिस्तानी आतंकी मर गिराए हैं। ये आतंकी उरी सेक्टर से भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। सेना ने इन आतंकियों के पास से हथियार गोला बारूद बरामद किया है। सबसे बड़ी बात है कि उनके पास से 5 किलो का एक IED बरामद किया गया है। भारतीय सीमा में घुसपैठ के दौरान पाकिस्तानी सेना गोलीबारी कर आतंकियों लका साथ दे रही थी।

पीर पंजाल सेक्टर के कमांडर ब्रिगेडियर PMS ढिल्लों ने बताया कि आज सवा नौ बजे यह ऑपरेशन शुरू हुई थी और 8 घंटे तक चली। इस कार्रवाई में दो आतंकियों के शव भारतीय सीमा में बरामद किए गये हैं। जबकि एक की मौत पाकिस्तानी सीमा में हुई है। कल बारामूला पुलिस और सेना की आठवीं राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त अभियान चलाया। इसी अभियान के दौरान सीमांत इलाके उरी से दो जिंदा आतंवादियों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आतंकियों के पास से 02 पिस्तौल, 05 हैंड ग्रेनेड और अन्य सामान बरामद किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *