देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी;

देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी;

देश में एक बार फिर बारिश ने हाहाकार मचा दिया है। कई जगहों पर भारी जलजमाव हो गया है और पानी घरों, दुकानों में घुस गया है। बीते कई दिनों लगातार हो रही बारिश की वजह से आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि नदी, तालाब और कच्चे स्थानों पर जानें से बचें।स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबकि, दिल्ली और उससे सटे इलाकों में बीते पांच दिनों से मध्यम से हल्की बारिश हो रही है। दिल्ली में अबतक 67 एमएम बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। स्काईमेट के 18 सितंबर को हल्की बारिश की बात कही है। वहीं दिल्ली NCR में बारिश का सिलसिला पूरे हफ्ते जारी रहने की संभावना है।

एक अन्य वेस्टर्न डिस्टरबेंस पश्चिमी हिमालय में एक्टिव हो रहा है। इसके अलावा एक निम्न दबाव क्षेत्र का असर भी निकटवर्ती राजस्थान में पड़ रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वीराजस्थान विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है और प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि अन्य इलाकों में मध्यम से हल्की बारिश की संभावना है। बता दें कि राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई है। बागीदौरा में 37 सेमी और काठीवाड़ा में 34 सेमी वर्षा हुई है।

लेटेस्ट सेटलाइट इमेज में पता चला है कि गुजरात राज्य में तीव्र बारिश चल रही है, रात के समय भी राज्य के प्रमुख इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। बीती रात अहमदाबाद में 9 एमएम, खेड़ा में 6 एमएम और साबरकांठा में 18 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *