संसद के नए भवन में आज शुरू होगी विशेष सत्र की कार्यवाही;

संसद के नए भवन में आज शुरू होगी विशेष सत्र की कार्यवाही;

सोमवार को पुराने संसद भवन में विशेष सत्र की आखिरी कार्यवाही हुई। पीएम मोदी में ने लोकसभा में लगभग 50 मिनट का भाषण दिया। इस दौरान उन्होंने संसद के 75 सालों की यात्रा को याद किया। इसके अलवा उन्होंने चंद्रयान 3, जी 20 शिखर सम्मेलन समेत कई मुद्दों का जिक्र किया। पीएम मोदी संसद में बिताए अपने पलों को याद कर भावुक हुए। मंगलवार को विशेष सत्र की कार्यवाही नए संसद भवन में होगी। आइए जानते हैं किस नेता को किस नंबर का कमरा अलॉट किया गया है।संसद के नए भवन में मंगलवार को दोपहर 1:15 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी। 19 सितंबर को नए संसद भवन में संसद सत्र की बैठक होगी और 20 सितंबर से नए भवन में नियमित संसदीय काम-काज शुरू होगा। इससे पहले नई पार्लियामेंट बिल्डिंग की विधि – विधान सहित पूजा की जाएगी। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *