खालिस्तानी आतंकी पन्नू पर NIA की बड़ी कार्रवाई:भारत में मौजूद संपत्तियों को किया जब्त;

खालिस्तानी आतंकी पन्नू पर NIA की बड़ी कार्रवाई:भारत में मौजूद संपत्तियों को किया जब्त;

कनाडा में रहकर पंजाब को खालिस्तान बनाने की मांग करने वाले खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ NIA ने आज बड़ी कार्रवाई की है। National Investigation Agency की टीम ने आज अमृतसर में पन्नू से जुड़ी जमीनों को कुर्क करने के साथ ही अमृतसर और चंडीगढ़ में उससे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की। बता दें कि पन्नू सिख फॉर जस्टिस की चीफ है। भारत में वह मोस्ट वांटेड है। पन्नू आए दिन भारत के खिलाफ जहर उगलता है। अभी इसी हफ्ते उसने कनाडा में रहने वाले हिंदू भारतीयों को कनाडा छोड़ने की धमकी दी थी।एजेंसी ने पन्नू के चंडीगढ़ के सेक्टर 15 स्थित घर को सील कर दिया है और दीवार पर संपत्ति जब्त करने का नोटिस भी चिपका दिया है। आतंकी पन्नू का चंडीगढ़ के सेक्टर 15 सी स्थित घर नंबर 2033 को जब्त कर लिया है। वहीं, पन्नू के अमृतसर के खानकोट स्थित 46 कनाल खेतीबाड़ी वाली जमीन भी जब्त कर ली है। भारत कनाडा के बीच आतंकी निज्जर की हत्या के बाद पैदा हुए विवाद के बाद गुरपतवंत पन्नू ने एक वीडियो जारी कर भारतीय मूल के हिंदुओं को धमकी दी थी और उनसे देश छोड़ने के लिए कहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *