देश में मानसून अपने आखिरी चरण में है,लेकिन वापसी में अभी समय लगेगा। बीते कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पूर्वोत्तर में भारी बारिश का दौर जारी है। यूपी, बिहार, एमपी, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड सहित में कई राज्यों में भारी बारिश होने से कुछ जगहों पर बाढ़ जैसी स्थति बनी हुई है। वहीं IMD ने 24 सितंबर के लिए बिहार, झारखंड, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में भारी से भारी बारिश की आशंका जताई है।