मणिपुर में 3 मई से जातीय हिंसा शुरू हुई थी। इस कारण इंटरनेट बैन कर दिया गया था। 23 सितंबर को यहां मोबाइल इंटरनेट से बैन हटाने का फैसला लिया गया जिसके बाद दो छात्रों के शवों की तस्वीर सामने आई जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फोटो में दोनों छात्रों की बॉडी जमीन पर पड़ी हुई नजर आ रही है जिसमें उनका सिर कटा हुआ है। अभी तक इन छात्रों का शव नहीं मिल पाया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स जुलाई से लापता दोनो छात्रों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। तभी सुरक्षाबलों से उनकी झड़प हो गयी। जिसमें 30 छात्र घायल हो गए।