ISRO ने Chandrayaan 3 पर दिया बड़ा अपडेट;

ISRO ने Chandrayaan 3 पर दिया बड़ा अपडेट;

भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO ने अभी तक चंद्रयान- 3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के जागने की उम्मीद छोड़ी नहीं है।इसरो ने बताया था कि 22 सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सवेरा होने लगा है। सवेरा होने के बाद लैंडर और रोवर सिग्नल भेजना शरू कर देंगे। लेकिन सिग्नल नहीं आया और सम्पर्क भी नहीं साधा जा सका। अभी चांद के दक्षिणी ध्रुव पर रात होने में एक सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वहां से कुछ सकारात्मक सूचना मिले। इसी बीच टाइम्स ऑफ़ इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक ISRO से एक बड़ी खुशखबरी आई है। जिसमें बताया गया कि चांद पर भेजे गए प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर अभी भले ही सिग्नल नहीं दे रहे लेकिन उन्हें वहां ले जाने वाला ऑर्बिटर अब भी चांद के चारों तरफ चक्कर लगाता रहेगा। इसरो का कहना है कि यह पेलोड आने वाले कई दिनों तक पृथ्वी और चांद के अलावे भी कई जानकारियां साझा करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *