भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए का नोट बदलने की समय सीमा अब सात दिन के लिए और बढ़ा दी;

भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए का नोट बदलने की समय सीमा अब सात दिन के लिए और बढ़ा दी;

भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपए का नोट बदलने की समय सीमा अब सात दिन के लिए और बढ़ा दी है। पहले 30 सितंबर तक यह नोट जमा किए जाने थे अब यह नोट सात अक्टूबर तक जमा किए जा सकेंगे। ऐसे में अगर आप अपना 2000 रुपए का नोट नहीं बदल पाए हैं तो तत्काल बदल लिजिए।इससे आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। कई लोग समय सीमा को बढ़ाने की मांग कर रहे थे। भारतीय रिजर्व बैंक ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि बैंक में एक समीक्षा के बाद यह फैसला किया गया है। 2000 रुपए के नोट अब सात अक्टूबर तक बैंकों में जमा कराए जा सकते हैं।रिजर्व बैंक ने लोगों को पोस्ट से भी नोट बदलने की सुविधा दी है। देश में रहने वाले लोग रिजर्व बैंक के किसी भी 19 बैंक को पोस्ट के जरिए 2000 रुपए नोट भेज सकते हैं। उन्हें उनके अकाउंट में जमा कर दिया जाएगा। इसके लिए पहचान पत्र भी भेजना होगा और बैंक अकाउंट का नंबर भी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *