प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दक्षिण भारत के राज्य तेलंगाना के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने महबूब नगर जिले में राज्य को आज सड़क, रेल, पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस और उच्च शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में 13 हजार 500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधन महिला आरक्षण बिल का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज की परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण से यहां के युवाओं को रोजगार देेने वाला बताया। इस दौरान हैदराबाद-रायचूर के बीच रेल सेवा की शुरुआत की गई।1 महबूबनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तेलंगाना जैसे लैंड लॉक्ड स्टेट को समुद्र तट से जोड़ने के लिए रेल रोड कनेक्ट की सख्त जरूरत है।