गांधी जयंती के मौके पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर बापू को याद किया;

गांधी जयंती के मौके पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर बापू को याद किया;

पूरा देश आज 2 अक्‍टूबर के मौके पर सत्‍य और अहिंसा के पुजारी महात्‍मा गांधी को याद कर रहा है। गांधी जयंती के मौके पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर बापू को याद किया जा रहा है। राजघाट पर बापू को नमन करने के लिए नेताओं का जमावड़ा लगा है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित देश और विेदश के तमाम नेताओं ने बापू को श्रद्धांजलि दी है। महात्‍मा गांधी को याद करते हुए लोगों से हिंसा को छोड़कर बापू द्वारा दिखाए गए अहिंसा के मार्ग पर चलने की अपील की। देशभर में 2 अक्टूबर का दिन गांधी जयंती के तौर पर मनाया जाता है। गुजरात के पोरबंदर में 2 अक्टूबर 1869 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *