वंदे भारत की स्लीपर कोच:रेल मंत्री वैष्णव ने साझा की तस्वीरें;

वंदे भारत की स्लीपर कोच:रेल मंत्री वैष्णव ने साझा की तस्वीरें;

वंदे भारत ट्रेन की स्लीपर कोच की पहली तस्वीर सामने आई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इसकी फोटो शेयर की है। रेल मंत्री ने लिखा कि वंदे भारत ट्रेन का स्लीपर वर्जन अगले साल यानी 2024 की शुरुआती दिनों में आ जाएगा। वंदे भारत स्लीपर वर्जन में दो और तीन टीयर ऑपशन मिलेंगे। इसकी डिजाइन और बर्ड अन्य प्रीमियम ट्रेनों से बिल्कुल अलग है।वंदे भारत ट्रेन के स्लीपर वर्जन की तस्वीरों को देखकर आपको लगेगा की यह किसी लक्ज़री होटल का रूम है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह माना जा रहा है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में 857 बर्थ होंगे जिसमें 34 स्टाफ के लिए हो सकते हैं। बता दें कि वंदे भारत के स्लीपर वर्जन को बनाने के लिए रेल विकास निगम लिमिटेड को आर्डर दे दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *