नौ साल बाद भारत ने हॉकी में जीता गोल्ड, फाइनल में जापान को 5-1 से हराया;

नौ साल बाद भारत ने हॉकी में जीता गोल्ड, फाइनल में जापान को 5-1 से हराया;

चीन में आयोजित 19वें एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत ने फ़ाइनल मुक़ाबले में गत चैम्पियन जापान को 5-1 के बड़े अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ भारत ने हॉकी में नौ साल बाद इन खेलों में गोल्ड मेडल हासिल किया है। पिछली बार एशियाई खेलों में भारत ने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में गोल्ड जीता था।

इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अगले साल के पेरिस ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है। भारत की ओर से मनप्रीत सिंह ने 25वें मिनट, हरमनप्रीत सिंह ने 32वें और 59वें मिनट, अमित रोहिदास ने 36वें मिनट और अभिषेक ने 48वें मिनट में गोल दागे। जापान के लिए एकमात्र गोल तनाका ने 51वें मिनट में किया। इस शानदार प्रदर्शन के चलते भारत ने एशियन गेम्स में चौथी बार पीला तमगा अपने नाम किया है। भारतीय टीम अब 1966, 1998, 2014 और 2023 में गोल्ड मेडल जीत चुकी है।

भारत ने नौ बार 1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 1994, 2002 एशियाई खेलों में सिल्वर मेडल और तीन बार 1986, 2010 और 2018 एशियाई खेलों में ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया है। पाकिस्तान ने सबसे ज्यादा आठ बार (1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 2010) गोल्ड जीता है। वहीं, भारत और दक्षिण कोरिया ने चार-चार बार और जापान ने एक बार गोल्ड जीता है। भारतीय हॉकी टीम ने स्वर्ण जीतने के साथ-साथ 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *