महिलाओं और बच्चों के साथ हमास की बर्बरता का वीडियो आया सामने;

महिलाओं और बच्चों के साथ हमास की बर्बरता का वीडियो आया सामने;

इजराइल पर आतंकी संगठन हमास लगातार हमले कर रहा है। इस आतंकी हमले में अबतक सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सौकड़ों लोग घायल हुए हैं। हमास इजराइल के प्रमुख शहरों को टारगेट करके रॉकेट दाग रहा है। शनिवार यानी 7 अक्टूबर को आतंकी संगठन हमास नियंत्रित गाजा पट्टी से इजरायल की तरफ 5000 से ज्यादा रॉकेट लांच किए थे। हालांकि जवाबी कार्रवाई में इजराइल ने भी आयरन डोम टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया, लेकिन हमले को काबू करने में नाकाम रहे।इजराइल की आर्मी ने बताया कि हमास द्वारा किए गए हमलों में केवल नागरिकों की हत्या ही नहीं हुई है, बल्कि महिलाओं और बच्चों को भी बंधक बनाया गया है। इजराइल की आर्मी ने फोटो जारी कर कहा कि हमास ने काफी तादाद में महिलाओं और बच्चों को या तो बंधक बनाया है या तो उनकी हत्या कर दी है।इसराइल पर हमास के हमले के बाद दुनिया भर के कई देश अपना विरोध जता रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि इजरायल पर आतंकी हमले से स्तब्ध हूं। मारे गए निर्दोष नागरिकों और उनके परिवार के साथ हमारी गहरी संवेदना और दुआएं हैं। आतंक के खिलाफ संकट की घड़ी में में हम इजरायल के साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *