छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान कई प्रकार की गतिविधियों के साथ शुरू हुआ और सुबह 9 बजे तक मतदाताओं ने 9.93 फीसदी मतदान किया। हालाँकि बस्तर के मतदाताओं में उत्साह का वातावरण दिखा। बस्तर के मतदाता बड़ी संख्या मे अपने मत का प्रयोग करने सुबह मतदान केंद्र जाते दिखे। इसी बीच सुकमा मे आईईडी ब्लास्ट कर नक्सलियों ने मतदाताओं को हतोत्साहित करने का प्रयास भी किया।