शुभमन गिल बने वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज;

शुभमन गिल बने वनडे के नंबर-1 बल्लेबाज;

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ICC की वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। बाबर 951 दिन तक नंबर-1 पर रहे। ICC ने बुधवार को ताजा वनडे रैंकिंग जारी की है।

गिल 830 अंकों के साथ टॉप पर पहुंचे। वहीं बाबर आजम 824 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। क्विंटन डी कॉक 771 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। विराट कोहली चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में भारत के मोहम्मद सिराज टॉप पर पहुंच गए हैं। सिराज सहित चार भारतीय गेंदबाज टॉप-10 में अपना स्थान पक्का करने में सफल हुए हैं।गिल को श्रीलंका के खिलाफ खेले 92 रन की पारी का फायदा मिला है। उन्होंने 92 गेंदों का सामना कर 100 की स्ट्राइक रेट से 92 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 2 छक्के जड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *