कुलगाम मुठभेड़ में भारतीय सेना ने मार गिराए दो आतंकी;

कुलगाम मुठभेड़ में भारतीय सेना ने मार गिराए दो आतंकी;

भारतीय सशस्त्र बलों ने कुलगाम मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। कुलगाम के सामनों गांव में चल रही मुठभेड़ में भारतीय सेना की राष्ट्रीय राइफल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस की कार्रवाई जारी है। अभी भी तीन आतंकियों सुरक्षा बलों के घेरे के अंदर होने की खबर आ रही है। ऐसा है तो इस महीने की यह सबसे बड़ी मुठभेड़ बनी है।भारतीय सुरक्षाबलों को कुछ आतंकियों के सामनों गांव में होने की खबर थी। इसके बाद राष्ट्रीय राइफल 34 के नेतृत्व में जब तलाशी अभियान गांव में चलाया गया तो आतंकियों ने घिरता देख फायरिंग शुरू कर दी। इसके भारतीय सेना ने आतंकियों को घेर लिया व गोलीबारी शुरू कर दी। कुलगाम से आ रही है खबर के मुताबिक आतंकियों मुठभेड़ अभी भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *