उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिल्कयारा सुरंग का एक हिस्सा ढहने से फंसे 41 मजदूरों को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी;

उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिल्कयारा सुरंग का एक हिस्सा ढहने से फंसे 41 मजदूरों को बचाने के लिए बचाव अभियान जारी;

उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिल्कयारा सुरंग का एक हिस्सा ढहने से अंदर फंसे 41 मजदूर बीते 8 दिनों से मौत से लड़ रहे हैं। इन मजदूरों को सुरंग से बाहर निकाले के लिए हर संभव कोशिश की जा रही हैं। लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। रेस्क्यू ऑपरेेशन युद्धस्तर पर जारी है। अब धीरे धीरे मजदूरों का सब्र का बांध टूट रहा है। ह्यूम पाइप के जरिए सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों से बातचीतत की जा रही है। सुरंग में फंसे हुए मजदूर अपनी दबी हुई आवाज से गुहार लगा रहे हैं। विशेषज्ञों की टीम ने अंदर फंसे 41 लोगों को बचाने के लिए एक के बजाय पांच योजनाओं पर एक साथ काम कर रही है। इसके अलावा इंटरनेशनल एक्सपर्ट भी मजदूरों को बचाने के लिए पहुंच रहे है। सुरंग में फंसे श्रमिकों को बचाने का अभियान अब 8वें दिन में प्रवेश कर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *