उत्तरकाशी टनल हादसा:

उत्तरकाशी टनल हादसा:

उत्तरकाशी में टनल के अंदर फंसे 41 मजदूरों के लिए चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन मंगलवार को कुछ देर के लिए थम गया। बचाव अभियान में मदद के लिए घटना स्थल पर ले जाई जा रही कुछ ड्रिलिंग मशीनें पतली सड़कों पर धंस गई, जिन्हें चौड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बीते 10 दिनों से एक निर्माणाधीन टनल में फंसे मजदूरों को बचाने की कवायद चल रही है। लेकिन मंगलवार दोपहर को रेस्क्यू ऑपरेशन कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। बचाव अभियान के लिए ले जाई जा रही पाइलिंग मशीन घटनास्थल तक पहुंचने वाली पतली सड़क पर फंस गई, जिसके बाद बचाव अभियान कुछ देर के लिए बाधित हो गया।

गौरतलब है कि 12 नवंबर को उत्तरकाशी जिले के सिल्क्यारा में एक निर्माणाधीन टनल हादसे का शिकार हो गई, जिसमें अंदर 41 मजदूर फंस गए हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक, मजदूर सुरंग के ऐसे हिस्से में फंसे हुए हैं जो कंक्रीट से निर्मित है और वहां बिजली, पानी की भी सुविधा मौजूद है। बीते दस दिनों से टनल के अंदर फंसे मजदूरों को बचाने के लिए कई एजेंसियां काम कर रही हैं। (NHIDCL) की टीमें टनल के द्वार पर ड्रिलिंग का प्रयास जारी रख रही हैं। जबकि रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) आवश्यक सप्लाई के लिए एक और वर्टिकल पाइप लाइन पर काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *