5 राज्यों में अगले 24 घंटे तक होगी जमकर बारिश:भारतीय मौसम विभाग;

5 राज्यों में अगले 24 घंटे तक होगी जमकर बारिश:भारतीय मौसम विभाग;

देश के आधे राज्यों में लगभग ठंड आ चुकी है। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में बीते कई दिनों से जोरदार बारिश हो रही है। जिसकी वजह से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। कई इलाकों में तो बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं, वहीं कुछ जगहों से लैंडस्लाइड की भी खबरें सामने आई हैं। भारतीय मौसम विभाग ने देश के 5 से ज्यादा राज्यों में आज यानी शनिवार से अगले 2 दोनों तक तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, दक्षिण राजस्थान, गोवा, तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी सहित कई राज्यों में गरज और बिजली चमकने के साथ कई स्थानों पर बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस बीच, रविवार को दक्षिण अंडमान सागर और उसके आसपास एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उभरने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *