4 दिसंबर तक 6 राज्यों चक्रवाती तूफान के चलते भारी बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी ;

4 दिसंबर तक 6 राज्यों चक्रवाती तूफान के चलते भारी बारिश और तेज हवा चलने की चेतावनी जारी ;

भारतीय मौसम विभाग (आइएमडी) ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि अंडमान सागर एवं पास की बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र देखा गया है और जल्द इसमें तेजी आने की संभावना है। दिसंबर के पहले सप्ताह में यह चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। आईएमडी ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया, ”दक्षिणी अंडमान सागर और दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी से सटे क्षेत्र में 29 नवंबर को सुबह साढ़े पांच बजे निम्न दबाव क्षेत्र बनता देखा गया है। इसके पश्चिम-उत्तर पश्चिम की दिशा में बढ़ने और 30 नवंबर के आसपास दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है।”

चक्रवाती तूफान की वजह से अगले चार दिन अंडमान और निकोबार द्वीप में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिणी राज्य तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और पुडुचेरी में एक दिसंबर से चार दिसंबर के बीच बिजली कड़कने के साथ तेज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

राज्य आंध्र प्रदेश में तीन और चार दिसंबर के बीच गर्जना के साथ भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गयी है। वहीं, हो रहे बदलाव की वजह से बंगाल की खाड़ी में एक दिसंबर को यहां हवाएं 60 किमी की गति से चलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *