प्रथम चरण के रुझान पर रमन सिंह का बड़ा बयान, बोले- जनता ने मोदी की गारंटी पर किया भरोसा;

प्रथम चरण के रुझान पर रमन सिंह का बड़ा बयान, बोले- जनता ने मोदी की गारंटी पर किया भरोसा;

प्रथम चरण के रुझान पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। जिस पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो राउन्ड की गणना में पीछे है यहीं साबित करता है कि उनके क्षेत्र की जनता ने भी उन पर विश्वास नही किया है। उनके अधिकांश मंत्री पीछे चल रहे है।आगे उन्होंने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी पर भरोसा किया है, भूपेश बघेल की बातों पर भरोसा नहीं किया। प्रथम चरण के रुझान में ये स्पष्ट दिख रहा है। निश्चित रूप से भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व का आशीर्वाद मिला है। चुनाव आयोग के अनुसार कांग्रेस 34 सीट और बीजेपी 54 से आगे चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *