चक्रवाती तूफान मिचौंग के कमजोर होने और कई राज्यों में भारी बारिश के साथ ही पहाड़ों पर भी बर्फबारी का सिलसिला शुरु हो गया है। ऐसे में दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही आज मौसम विभाग ने बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना में हल्की बारिश की संभवना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार शाम से पंजाब, हरियाणा, यूपी में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। साथ ही दक्षिण भारत में अगले 3 दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है।