लोकसभा में आज सदन की कार्यवाही के दौरान सुरक्षा में भारी चूक का मामला सामने आया है। सदन के दर्शक दीर्घा में मौजूद दो शख्स कार्यवाही के दौरान नीचे कूद गए और पीले रंग की गैस छोड़ने लगे। जिसके बाद पूरे सदन में अफरातफरी मच गई। इस घटना के बाद लोकसभा प्रशासन ने विजिटर्स की इंट्री को रोक दिया है। बता दें कि ये घटना ठीक साल 2001 में हुए पार्टियामेंट अटैक की बरसी के दिन हुआ है। सदन की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा में केवल दो सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। अब इस मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने रिपोर्ट मांगी है।