भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले दो दिन तक के लिए मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। IMD के द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 48 घंटे के दौरान दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा और उत्तरी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। इसके पीछे पहाड़ों पर हो रही भयंकर बर्फबारी को कारण बताया जा रहा है।IMD ने 14 और 15 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और उत्तरी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में और 14 दिसंबर को त्रिपुरा में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। अगले 4-5 दिनों के दौरान देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की संभावना नहीं है।