राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री बने भजन लाल शर्मा ;

राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री बने भजन लाल शर्मा ;

भाजपा विधायक दल के नेता और जयपुर की सांगानेर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने भजन लाल शर्मा ने राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर आज शपथ ले ली है। राजधानी जयपुर के अल्बर्ट हॉल के सामने हुए भव्य समारोह में राज्यपाल कलराज मिश्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भजन लाल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।भजन लाल के साथ ही विद्याधर नगर विधायक दिया कुमारी और दूदू विधायक डॉ प्रेम चंद बैरवा ने सरकार में डिप्टी सीएम पद पर शपथ ली। इस शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई अन्य केंद्रीय मंत्री और भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। शपथ ग्रहण करने के साथ ही भजन लाल अब प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा में मुख्यमंत्री का चौदहवां चेहरा बन गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *