मौसम का हाल

मौसम का हाल

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने कारण वातावरण में नमी की मात्रा कम हो रही है, जिसकी वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों में पारा दो से तीन डिग्री तक गिरेगा। यह सिलसिला 21 दिसम्बर तक जारी रहेगा। वहीं मौसम विभाग की मानें तो मौसम पूरी तरह से शुष्क है।

रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.4 और न्यूनतम 14 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि कटघोरा का अधिकतम तापमान 24.7 और न्यूनतम 11.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन न्यूनतम तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है। पश्चिमी विक्षोभ और प्रतिचक्रवात बना हुआ है, अरब सागर की ओर से नमी आ रही है। ऐसे में न्यूनतम तापमान एक दो दिन बहुत ज्यादा नहीं गिरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *