विपक्ष का पुरानी संसद से विजय चौक तक पैदल मार्च:खड़गे ने कहा- संसद सुरक्षा चूक पर सरकार जवाब दे;

विपक्ष का पुरानी संसद से विजय चौक तक पैदल मार्च:खड़गे ने कहा- संसद सुरक्षा चूक पर सरकार जवाब दे;

संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री के मामले पर सियासत तेज हो गई है। बीजेपी विपक्ष को घेर रही है। वहीं, विपक्ष के सांसदों ने गुरुवार को पुरानी संसद से विजय चौक तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान खड़गे ने कहा कि सरकार संसद सुरक्षा चूक पर जवाब दे। पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह संसद में आकर इस मामले पर बयान दें।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि संसद से विपक्ष के सांसदों का निलंबन ठीक नहीं है। हालांकि, उन्होंने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इस बीच, लोकसभा और राज्यसभा में गुरुवार को भी हंगामा हुआ। आज भी कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष का हंगामा देखने को मिला। प्रश्नकाल में ही विपक्ष के कुछ सांसद नारेबाजी करते दिखे।

I.N.D.I.A के सांसदों को लोकतांत्रिक तरीके से निलंबित किए जाने के खिलाफ कांग्रेस ने 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने का फैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे।

खड़गे ने कहा कि पीएम वाराणसी, अहमदाबाद जा रहे हैं, वे हर जगह बोल रहे हैं, संसद में सुरक्षा चूक पर नहीं बोल रहे। गृह मंत्री अमित शाह ने भी संसद के सिक्योरिटी लेप्स पर कुछ नहीं कहा। हम इसकी निंदा करते हैं। सरकार सदन नहीं चलने देना चाह रही है। विपक्ष की आवाज दबा रही है। संसद में बोलना हमारा अधिकार है। सभापति मामले को जातिगत रंग दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *