राहुल गांधी ने बोला हमला:संसद सुरक्षा चूक के दौरान BJP के सांसद भाग गए;

राहुल गांधी ने बोला हमला:संसद सुरक्षा चूक के दौरान BJP के सांसद भाग गए;

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 13 दिसंबर को लोकसभा में दो लोगों द्वारा धुआं छिड़कने की घटना को देश में बढ़ती बेरोजगारी से जोड़ा और इस मुद्दे पर मोदी सरकार की आलोचना की और कहा कि जब वे दोनों युवक दर्शक दीर्घा से कूदे तो भाजपा के सांसद भाग गए। जंतर-मंतर पर शुक्रवार को ‘लोकतंत्र बचाओ’ विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के दौरान, राहुल गांधी ने संसद सुरक्षा चूक के बारे में कहा, “दो युवक आए। उन्होंने दर्शक दीर्घा से छलांग लगाई और धुआं छिड़का। सभी भाजपा सांसद भाग गए। जो खुद को देशभक्त कहते हैं, हवा निकल गई उनकी। आप इसे टीवी पर नहीं देख सकते, लेकिन हमने देखा।”

13 दिसंबर को संसद सुरक्षा चूक पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा, “वे अंदर कैसे आए, सुरक्षा में चूक हुई, वे सिलेंडर कैसे लाए। यदि वे ये ला सकते हैं तो कुछ भी ला सकते थे।” राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया, ये जानना जरूरी है। “बेरोजगारी। देश में बेरोजगारी है। युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही हैं। जो लोग सर्वे करते हैं, मैंने उनसे कहा कि आप छोटे-छोटे शहरों में जाकर एक छोटा सा सर्वे करें और जिन युवाओं ने सेलफोन ले रखा है, पता लगाएं कि वो इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक पर कितना समय बिताते हैं। और मैंने इसे करवाया। मुझे आश्चर्य हुआ, वे हर दिन 7.5 घंटे सोशल मीडिया पर बिताते हैं।”

उन्होंने आरोप लगाया, ”क्यों, मोदीजी ने उन्हें रोजगार नहीं दिया, उनकी नौकरियां छीन लीं और उन्हें फोन चेक करने का काम दे दिया।” राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं ने सुरक्षा उल्लंघन किया, यह सरकार की गलती है। यही कारण था कि वे सदन में कूद पड़े। उन्होंने आगे कहा कि ये बात मीडिया में नहीं आई कि बेरोजगारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *