अमित शाह ने खेलो गांधीनगर एवं गांधीनगर सांसद जन- महोत्सव का किया शुभारंभ;

अमित शाह ने खेलो गांधीनगर एवं गांधीनगर सांसद जन- महोत्सव का किया शुभारंभ;

गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के सात विधानसभा क्षेत्रों में जनमहोत्सव की शुरुआत हुई। इस मौके पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इस जनमहोत्सव के कई भाग हैं, जिनमें सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की कल्पना के अनुसार खेलो गांधीनगर कार्यक्रम के माध्यम से 1,50,000 से ज्यादा बच्चे और युवा खेलेंगे।इसके साथ- साथ पूरे गांधीनगर क्षेत्र में गांधीनगर लोकसभा सांस्कृतिक महोत्सव में लगभग 15,000 कलाकार, चित्रकारी, निबंध, सुगम संगीत, वाद्य यंत्र सहित कई कलाओं में स्पर्धा में भाग लेकर गांधीनगर के सांस्कृतिक विकास को आगे बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *