नए साल ने कड़ाके की सर्दी के साथ दस्तक दी है। सर्दी को लेकर भारतीय मौसम विभाग यानी आईएमडी ने पूरे उत्तर भारत के लिए डबल अलर्ट जारी कर दिया है। पश्चिमी विभोक्ष के सक्रिय होने के कारण मौसम विभाग ने उत्तर भारत के राज्यों में ठिठुरने वाली ठंड को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले चार दिनों तक मौसम बहुत ही सर्द रहने की संभावना जताई है। आईएमडी मौसम को लेकर सैटेलाइट इमेज भी जारी की है।
मौसम विभाग ने बताया है कि 1 जनवरी 2024 को उत्तर भारत में कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। IMD सैटेलाइट की तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड के कुछ इलाकों पश्चिमी बंगाल में घना कोहरा छाया हुआ है। उत्तर भारत में आने वाले सप्ताह में भी लोगों को कोहरे और ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। इसका सीधा असर ट्रेन और विमानों पर पड़ा है।