जब से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल विपश्यना से लौटे हैं उनकी मुश्किलें और बढ़ गयी है। आबकारी नीति घोटाला मामले में पहले ही उनके कई मंत्री जेल जा चुके हैं अब गिरफ़्तारी की तलवार आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के ऊपर लटक रही है। क्योंकि आम आदमी पार्टी सरकार अब दवा से लेकर दारू तक घिरती दिख रही है। लोकसभा चुनाव से पहले ‘आप’ सरकार के लिए रोज नई-नई मुश्किलें पैदा हो रही हैं। अब गृह मंत्रालय ने अरविंद केजरीवाल सरकार के अस्पतालों में कथित घटिया दवाओं की सप्लाई की सीबीआई जांच कराने को हरी झंडी दिखा दी है।