EaseMyTrip ने रद्द की मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग;

EaseMyTrip ने रद्द की मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग;

भारत और मालदीव के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद मालदीव पर भारतीय लोागों का गुस्सा जारी है। मालदीव के बहिष्कार अभियान में आम लोगों के साथ-साथ अब भारत की दिग्गज ट्रैवल कंपनी ने ईजमाइट्रिप (EaseMyTrip) ने एक बड़ा कदम उठाया है। ईजमाइट्रिप ने मालदीव की अपनी सभी फ्लाइट्स बुकिंग को रद्द कर दिया है। वहीं, पीएम मोदी पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले तीनों मंत्रियों को मालदीव सरकार ने रविवार को सस्पेंड कर दिया है। इसके बाद भी यह मामला शांत नहीं हो रहा है।पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मालदीव पर आम लोगों के साथ-साथ अब देश की बड़ी ट्रैवल कंपनी ईजमाइट्रिप ने भी अपने गुस्से का इजहार करना शुरू कर दिया है। उसने सभी मालदीव फ्लाइट की बुकिंग को निलंबित कर दिया है। पीएम मोदी पर मालदीव के नेताओं द्वारा विवादित बयानों के बाद भारत में सोशल मीडिया पर #BoycottMaldives ट्रेंड कर रहा है।कंपनी के को फाउंडर और CEO निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है। निशांत पिट्टी ने कहा है कि देश की एकजुटता में शामिल होते हुए ईजमाइट्रिप ने मालदीव की सभी फ्लाइट्स बुकिंग को सस्पेंड करने का फैसला लिया है। बता दें कि अब तक हजारों लोगों ने मालदीव जाने का अपना प्लान बंद कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *