राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत हुए मध्यप्रदेश के 3 खिलाड़ी;

राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत हुए मध्यप्रदेश के 3 खिलाड़ी;

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में मध्यप्रदेश की चार खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने मध्यप्रदेश के शूटिंग खिलाड़ी श्री एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पैरा-केनोइंग खिलाड़ी सुश्री प्राची यादव और महिला हॉकी खिलाड़ी सुश्री सुशीला चानू को अर्जुन पुरस्कार तथा हॉकी प्रशिक्षक श्री शिवेन्द्र सिंह को द्रोणाचार्य पुरस्कार से पुरस्कृत किया।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने मध्यप्रदेश के लिये इन पलों को गौरवशाली बताते हुए चारों खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी है। उन्होंने कहा कि चारों खिलाड़ियों ने मध्यप्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने पुरस्कृत खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

पहली बार मध्यप्रदेश के तीन खिलाड़ियों और एक प्रशिक्षक को राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत किया गया। मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के ओलम्पिक खिलाड़ी एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पेरा केनोइंग की सुश्री प्राची यादव और मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी की पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में हॉकी इंडिया की स्टार प्लेयर सुश्री सुशीला चानू को राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट खेल पुरूस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही भारतीय हॉकी टीम के कोच श्री शिवेन्द्र सिंह को द्रोणाचार्य पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *