22 जनवरी के लिए केंद्र समेत 8 राज्यों में छुट्टी का ऐलान;

22 जनवरी के लिए केंद्र समेत 8 राज्यों में छुट्टी का ऐलान;

22 जनवरी को भगवान रामलला की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अयोध्या में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार शाम रामलला की पहली तस्वीर सामने आई। जिसे देख हर राम भक्त का मन मुदित हो जाएगा। पूरे देश का महौल इस समय राममय हो गया है। हर चौक-चौराहे पर भगवान राम का भजन बज रहा है, मंदिर का सफाई अभियान भी जारी है। इस भव्य और दिव्य आयोजन को देखते हुए केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को केंद्रीय कर्मियों को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। इसके अलावा 8 राज्यों ने भी सभी कार्यालयों और स्कूल कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की है।महाराष्ट्र, हरियाणा, उत्तराखंड समेत अब तक कुल आठ राज्यों में 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए छुट्टी घोषित की जा चुकी हैं। इन तीन राज्यों के अलावा, उत्तर प्रदेश में शैक्षणिक संस्थान भी बंद रखने का ऐलान हो चुका है। बीजेपी शासित राज्य मध्य प्रेदश में भी 22 जनवरी को स्कूलों में छुट्टी भी घोषित कर दी गई है। इसके अलावा गोवा, छत्तीसगढ़ और असम में भी ऐसा ऐलान किया गया है।

इन राज्यों में ऐलान

– रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर महाराष्ट्र में 22 जनवरी को सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया गया है।

– हरियाणा सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया, “यह अधिसूचित किया जाता है कि 22 जनवरी, 2024 (सोमवार) का आधा दिन (दोपहर 2.30 बजे तक) सभी विभागों/बोर्डों/निगमों/स्कूलों/कॉलेजों में सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाएगा। यह सभी कर्मचारियों को अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में भाग लेने में सक्षम बनाएगा।”

-उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा, “अयोध्या में 22 जनवरी को श्री राम जन्म भूमि परिसर में प्रभु श्री राम लला जी की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन सुनिश्चित हुआ है। इस संबंध में यह फैसला लिया गया है कि राज्य के सभी दफ्तर, संस्थान 22 जनवरी को आधे दिन दोपहर ढाई बजे तक के लिए बंद रहेंगे। इसके अलावा, राज्य के स्कूल और कॉलेज भी 22 जनवरी को बंद रहेंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *