अयोध्या पहुंचे PM मोदी;

अयोध्या पहुंचे PM मोदी;

आखिरकार 500 साल के लंबे इंतजार के बाद वो दिन आ ही गया, जब रामलला अपने मंदिर में विराजमान होंगे। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं। पर लैंड करेंगे। अयोध्या पहुंचने से पहले उनकी आगवानी के लिए सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहले से मौजूद थी। वहीं, प्रधानमंत्री अब अयोध्या एयरपोर्ट से मंदिर के लिए रवाना हो चुके हैं।

कुछ यूं है प्रधानमंत्री का पूरा कार्यक्रम

प्रधानमंत्री का सोमवार सुबह 10:25 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पर आगमन होगा।

इसके बाद 10:45 बजे अयोध्या हेलीपैड पर आगमन होगा।

सुबह 10:55 राम जन्मभूमि स्थल पर आगमन।

सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रधानमंत्री के लिए समय आरक्षित।
दोपहर 12:05 से 12:55 प्राण प्रतिष्ठा’ अनुष्ठान में शामिल होंगे।
दोपहर 12:55 बजे पीएम मोदी अभिषेक ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह स्थल से निकलेंगे।

दोपहर 1 बजे: सार्वजनिक समारोह में आगमन।

दोपहर 1 बजे से 2 बजे: पीएम मोदी अयोध्या में सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

दोपहर 2:10 PM: कुबेर टीला का दौरा करेंगे।

इसके बाद दोपहर 3 बजे के करीब दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *