भव्य मंदिर का निर्माण हुआ, अब भव्य भारत का निर्माण होगा: उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल;

भव्य मंदिर का निर्माण हुआ, अब भव्य भारत का निर्माण होगा: उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल;

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि वर्षों की तपस्या, संघर्ष और त्याग के बाद श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का अवसर आया है। यह दिन देश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से लिखा जाएगा। आज करोड़ों लोगों की भावनाओं, शुभकामनाओं और आकांक्षाओं के प्रतीक भगवान राम के स्वरूप की अयोध्या के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई है। आज कोठारी बंधुओं की सबको याद आ रही है जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति दी। आज से भव्य भारत के निर्माण की शुरूआत हो रही है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल रीवा के पचमठा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *