कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा असम में भारी बवाल देखने को मिल रहा है। असम पुलिस ने राहुल गांधी की यात्रा को गुवाहाटी में प्रवेश करने से रोक दिया है। इतना ही नहीं असम में हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने आदेश पर राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दरअसल, पुलिस ने इस यात्रा के साथ चल रहे करीब 5,000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका तो वह पुलिस से भिड़ गए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोरदार झड़प हुई। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मी के मामली चाेेटें भी आई है। इसके बाद असम सरकार और पुलिस ने यह कदम उठाया है। वहीं कांग्रेेस पार्टी असम के सीएम पर हमला बोल रही है।असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने राहुल गांधी की यात्रा को लेकर पुलिस महानिदेशक को निदेश दिए है कि भीड़ को उकसाने को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। हिमंत बिस्वा ने अपने एक्स पर लिखा, ये असमिया संस्कृति का हिस्सा नहीं हैं। हम एक शांतिपूर्ण राज्य हैं। ऐसी “नक्सली रणनीति” हमारी संस्कृति से पूरी तरह अलग हैं। मैंने असम पुलिस के डीजीपी को निर्देश दिया है कि भीड़ को उकसाने को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। अपने हैंडल पर पोस्ट किए गए फुटेज को सबूत के तौर पर इस्तेमाल करें। आपके अनियंत्रित व्यवहार और सहमत दिशानिर्देशों के उल्लंघन के परिणामस्वरूप अब गुवाहाटी में बड़े पैमाने पर ट्रैफिक जाम हो गया है।