राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने हमारा संकल्प विकसित भारत प्रदर्शनी का किया शुभारंभ;

 राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने केन्द्रीय संचार ब्यूरो भोपाल द्वारा राजभवन में आयोजित तीन दिवसीय हमारा संकल्प विकसित भारत प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदर्शित चित्रों का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में लगाए गए सेल्फी पाइंट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों का अवलोकन किया।

      राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रदर्शनी के अवलोकन उपरांत विकसित भारत संकल्प पर आधारित लघु वृत चित्र का अवलोकन किया। केन्द्रीय संचार ब्यूरो के गीत एवं नाटक प्रभाग द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अवलोकन किया। राज्यपाल के समक्ष कलाकारों ने ‘सुनो रे, सुनो रे नर नारी, आई अब विकसित भारत की बारी’ शीर्षक गीत प्रस्तुत कर विकसित भारत संकल्प यात्रा की महत्ता को रेखांकित किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश को भी चल चित्र के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।

राज्यपाल श्री पटेल को बताया गया कि प्रदर्शनी की थीम हमारा संकल्प विकसित भारत है। चित्र प्रदर्शनी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत अलीराजपुर, हरदा, बुरहानपुर, रायसेन, मंडला, सीहोर, शाजापुर, सागर, विदिशा, मंदसौर, नीमच,  पन्ना, उज्जैन, सागर, इंदौर, शहडोल और रीवा समेत विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों को चित्रों के माध्यम से दिखाया गया है। साथ ही देश को विकसित बनाने की दिशा में केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को भी प्रदर्शनी में चित्रों के जरिए प्रस्तुत किया गया है। नमामि गंगे, मिशन लाइफ, पीएम-ई बस सेवा, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना, जनधन योजना, पीएम किसान योजना जैसी योजनाओं के बारे इस प्रदर्शनी में चित्रों के माध्यम से जानकारी प्रदर्शित की गई है। प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों को भी संयोजित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *