TATA और एयरबस के बीच हुआ बड़ा समझौता: अब भारत में ही बनेंगे H125 हेलीकॉप्टर;

TATA और एयरबस के बीच हुआ बड़ा समझौता: अब भारत में ही बनेंगे H125 हेलीकॉप्टर;

H125 हेलीकॉप्टर ऊंचाई पर और गर्म वातावरण में बेहतर प्रदर्शन प्रदान करने के लिए जाना जाता है। इस हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल मेडिकल एयरलिफ्ट, सर्विलांस मिशन, अग्निशमन, हवाई सर्वेक्षण और यात्री परिवहन में उपयोग के लिए किया जाएगा। साथ ही इसका उपयोग विभिन्न देशों के सशस्त्र बलों द्वारा प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए भी किया जाता है।टाटा समूह और फ्रांस की एयरक्राफ्ट निर्माता कंपनी एयरबस ने नागरिक हेलीकॉप्टर के निर्माण के लिए आपस में एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत दोनों कंपनी मिलकर H125 सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर का निर्माण करेंगे। यह निर्माण कार्य भारत में होगा। भारत के विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *