उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मातृत्व एवं शिशु चिकित्सा इकाई के नवीन भवन का लोकार्पण किया;

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मातृत्व एवं शिशु चिकित्सा इकाई के नवीन भवन का लोकार्पण किया;

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि प्रत्येक नागरिक को उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में अधोसंरचना विकास के साथ-साथ रिक्त पदों की पूर्ति के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग में जो भी रिक्त पद हैं उनके संबंध में रिपोर्ट बनाई जा रही जिन्हे पूर्ति करने की कार्यवाही की जाएगी। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आज 14 करोड़ 36 लाख रूपये लागत से जिला चिकित्सालय सीधी परिसर में 100 बिस्तरीय नव निर्मित मातृत्व एवं शिशु चिकित्सा ईकाई के नवीन भवन का शुभारंभ किया। उन्होने एमसीएच के लिए सभी आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता तत्काल सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। आयुष्मान भारत योजना गरीब एवं वंचित वर्ग के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आज गरीब वर्ग के लोगों का आयुष्मान कार्ड से शासकीय एवं निजी चिकित्सालयों में निःशुल्क उपचार हो रहा है। रीवा में 2200 से अधिक लोगों की ऐजियोप्लास्टी हो चुकी है जिसमें लगभग 2000 आयुष्मान कार्डधारी हितग्राही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *