जानिए देश में मौसम का हाल ;

जानिए देश में मौसम का हाल ;

जनवरी के आखिरी हफ्ते में लोगों को ठंड से राहत मिलते हुए नहीं दिखाई दे रही। वहीं, दो नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम वैज्ञानिकों ने उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का पुर्वानुमान जताया हैं। भारतीय मौसम की तरफ से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि अगले 2 दिनों के दौरान दो नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी तो मैदानी इलाकों में बारिश देखने को मिलेगा।

भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान बर्फबारी की संभावना है। वहीं, अगले 3-5 दिनों में उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर का अनुमान लगाया है। वहीं कुछ राज्यों में बारिश के भी आसार जताए जा रहे हैं। आईएमडी ने अपने नए अपडेट्स में कड़ाके की ठंड से राहत को लेकर कहा है कि जल्द ही देश के मैदानी इलाकों में सर्दी से राहत मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *